रायसेन: विश्व साइकिल दिवस पर रायसेन में निकली साइकिल रैली: पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Raisen, Raisen | Jun 7, 2026 भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के तहत विश्व साइकिल दिवस पर रविवार को रायसेन में "संडेज ऑन साइकिल" अभियान के अंतर्गत साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, साइकिल चलाने को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा।