कोठी महल: सिंहस्थ की तैयारी को लेकर रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक ने उज्जैन सहित आसपास के स्टेशनों का किया निरीक्षण
आगामी सिंहस्थ को लेकर रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने उज्जैन सहित आसपास के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।