बीरपुर: सेवानिवृत्त बीईओ स्नेहलता वर्मा को भावभीनी विदाई, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने कार्यकाल को बताया यादगार
वीरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित वीरपुर हाई स्कूल में गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुईं स्नेहलता वर्मा के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।