महसी: महसी में एसडीएम पर कार्रवाई न होने से भड़का आक्रोश, वकीलों की कलमबंद हड़ताल छठे दिन भी जारी
महसी तहसील में तैनात एसडीएम आलोक प्रसाद के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। बार एसोसिएशन महसी के आह्वान पर वकीलों ने दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। बार अध्यक्ष भारत प्रसाद ने बताया कि एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर शासन–प्रशासन को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं।