सरधना: करनावल कस्बे की अस्थाई गौशाला में गो वंशों की देखभाल नहीं हो रही, सभासदों ने DM से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल स्थित अस्थायी गोशाला में भी लापरवाही और अनदेखी का मामला सामने आया है सही चारा और देखभाल न होने के चलते गोवंशों की मौत हो रही है जिसको लेकर ग्रामीण और सभासदों में रोष है उनका कहना है कि बेहतर चारा ना मिलने से अब तक तीन गोवंश के मरने का मामला सामने आया है। वहीं दो अन्य गोवंश की हालत गंभीर बताई जा रही है।