डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे में 34 अभियुक्त गिरफ्तार, 1742.4 लीटर शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान की गई कार्रवाई में कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।