बांधवगढ़: उमरिया में ई-विकास पोर्टल से ही होगा खाद वितरण, कालाबाजारी पर सख़्ती
उमरिया जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर नया नियम लागू किया गया है। अब सभी निजी और सहकारी खाद विक्रेता केवल ई-विकास पोर्टल से जारी ई-टोकन के माध्यम से ही खाद का वितरण करेंगे। साथ ही निर्धारित एमआरपी पर बिक्री, स्टॉक और रेट बोर्ड प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर उर्वरक नियंत्रण