गोरखपुर: गंदे नाले का पानी अब प्राकृतिक तरीके से हो रहा साफ, राप्ती को मिलेगा स्वच्छ जल
गोरखपुर में राप्ती नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए अब आधुनिक तकनीक के साथ प्राकृतिक जल शोधन प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से फाइटोरिमेडिएशन तकनीक के जरिए तकियाघाट नाले के गंदे पानी को साफ कर राप्ती नदी में छोड़ा जा रहा है।इस तकनीक में देसी पौधों, बोल्डर फिल्टर और प्राकृतिक विधियों का उपयोग कर नाले के पानी को शुद्ध किया जाता है। नगर निगम