पलिया: मोहल्लेवासियों ने कार्टूननुमा वीडियो बनाकर नगर पालिका प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की
पलिया नगर पालिका क्षेत्र के टेहरा मोहल्ले में आरएसएस कार्यालय के आगे लंबे समय से बदहाल सड़क से परेशान होकर अब मोहल्ले स्थानीय निवासियों ने विरोध का एक बेहद अनोखा और डिजिटल तरीका निकाला है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब नगर पालिका प्रशासन की नींद नहीं खुली, तो मोहल्ले के युवाओं और जागरूक नागरिकों ने एक कार्टूननुमा वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी