डग: दुधालिया गांव में महिला ने फांसी के फंदे से लटककर की आत्महत्या
Dug, Jhalawar | Feb 11, 2024 डग थाना क्षेत्र के दुधालिया मे रविवार को एक महिला ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। महिला की 2 साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिजनों ने बताया कि रवीना (20) पति संजय मेहरनिवासी दुधालिया ने अपने घर में रस्सी से फंदा लगा लिया, जिनके शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया,पति समाज के कार्यक्रम मे गया हुआ था।