डग: डग में हनुमान मंदिर के पास सट्टे की खाईवाली करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, सट्टे की पर्ची व सट्टा राशि बरामद
Dug, Jhalawar | Feb 12, 2024 डग में पुलिस द्वारा अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु गश्त की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गंगधार चौक हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति सट्टे की खाई वाली कर रहा है, जिस पर पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से सट्टे की पर्ची व ₹400 सट्टा राशि बरामद की गई।