पीलीभीत: ललौरीखेड़ा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण डीएम और एसपी ने किया
पीलीभीत के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ललौरीखेड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था, छात्राओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता और शैक्षिक गतिविधियों का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन और आवास संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।