लोहरदगा: पतराटोली में ट्रक और बाइक की टक्कर से चार लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जानकारी अनुसार शुक्रवार देर शाम पतराटोली में ट्रक और मोटर साइकिल में टक्कर हो गई जिसमें कुजरा गांव के हरीशचंद्र साहू के पुत्र बालक साहू, हिरही हरिहरपुर निवासी सुखदेव उरांव के पुत्र रमेश उरांव समेत अन्य 4 गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है!