बीना: बीना में गणपति उत्सव की धूम रही, भगत सिंह वार्ड सहित पंडालों में देर रात तक हुए भजन-कीर्तन, आज होगा विसर्जन
Bina, Sagar | Sep 25, 2026 गणेश चतुर्थी के अवसर पर बीना क्षेत्र में जगह-जगह भगवान गणपति विराजमान किए गए थे। भगत सिंह वार्ड, नानक वार्ड, रामबाग, स्टेशन रोड सहित कई इलाकों में पंडाल सजाए गए, जहां भक्त पूरी आस्था के साथ बप्पा की सेवा में लीन नजर आए।गुरुवार को दिनभर पंडालों में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात तक भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा।