बहेड़ी: रिछा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सपा विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए सत्ताधारी पार्टी पर साधा निशाना
बहेड़ी के कस्बा रिछा स्थित एक बैंकट हाल में करीब चार बजे समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव बहेड़ी विधायक अता उर रहमान ने कहा कि बीजेपी सरकार में क्षेत्र के किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है एक तरफ किसानों को खाद उर्वरक नहीं मिल पा रहा है दूसरी तरफ़ उनका बकाया गन्ना भुगतान भी नहीं मिल रहा है उनको ओ टी पी की व्यवस्था में उलझा कर ठोकरें खाने पर मजबूर कर दिया है