हज़ारीबाग: शेखा बड़ासी से लापता व्यक्ति के शव को पुलिस ने किया बरामद
हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखा बड़ासी से तीन दिनों से लापता व्यक्ति का शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। जिसे पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शेख बुखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचानशेखा निवासी लखन राम (उम्र 60 वर्ष) पिता स्व छेदी राम के रूप में हुई है। वह 27 नवंबर से लापता थे।