हज़ारीबाग: हजारीबाग़ में गृह रक्षा वाहिनी का पासिंग आउट परेड आयोजित
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में पासिंग आउट परेड समारोह का आयोजन किया गया,जहां 61 दिनों तक चले कड़े प्रशिक्षण के बाद गढ़वा जिले के 388 गृहरक्षकों ने मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. अब ये गृह रक्षक अपने गृह जिला गढ़वा में सेवा देंगे. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीसी नैंसी सहाय ने परेड का निरीक्षण किया.