हजारीबाग झारखंड पुलिस की नायाब पहल जन समाधान कार्यक्रम फिर से उड़ान भरने के आसार बढ़ गए हैं। अनुराग गुप्ता के डीजीपी बनते ही इसकी उम्मीद बढ़ गयी है। पुलिस पब्लिक के बीच फ्रेंडली माहौल बनाने के लिए और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लोगों ने इस योजना को काफी पसंद किया था। जिले में 392 मामले आए थे।