फतुहा: नदी थाना पुलिस ने संबलपुर सिक्स लेन के नीचे गंगा नदी से 570 लीटर देसी शराब, नाव और एक सीएनजी टेंपो किया जब्त
Fatwah, Patna | Apr 26, 2026 नदी थाना पुलिस ने सब्बलपुर सिक्स लेन के नीचे गंगा नदी से 570 लीटर देसी शराब, नाव और एक सीएनजी टेंपो को जब्त किया है। टेंपो चालक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। मौके से दियारा क्षेत्र से शराब लाने वाला सभी धंधेबाज पुलिस को देखते ही नाव को छोड़कर भाग गया है। यह जानकारी फतुहा डीएसपी 1 अवधेश कुमार ने नदी थाना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिया है।