बांधवगढ़: 7 मई से बोर्ड की द्वितीय परीक्षा, केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की द्वितीय परीक्षाएं 7 मई से 25 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के सुचारु संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राखी सहाय ने सख्त आदेश जारी किए हैं।परीक्षा केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी, जहां अनाधिकृत प्रवेश, शस्त्र लेकर जाना मना है।