बंदरा: बंदरा प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग का मेंटेनेंस कार्य हुआ शुरू, 28 जन तक अलग अलग इलाकों में आपूर्ति रह सकती है बाधित
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग के द्वारा आगामी मानसून को लेकर मेंटनेंस के कार्य शुरू कर दिया गया है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे में बंदरा पीएसएस के कनीय अभियंता अभिषेक रंजन ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति अलग क्षेत्र में बाधित रह सकती हैं।