रामपुर नैकिन: अजय सिंह राहुल भैया ने खड्डी खुर्द में लीला साहू से भेंट की, ग्रामीणों से संवाद कर सड़क का जायज़ा लिया
आज दिनांक 2 अगस्त 1:00 बजे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’ ने रामपुर नैकिन तहसील के ग्राम खड्डी खुर्द पहुंचकर लीला साहू जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से संवाद कर ग्राम में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।