सिरोही: 800 ग्राम के प्रीमेच्योर नवजात को मिला नया जीवन, 2 माह के निःशुल्क इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ होकर घर लौटा
Sirohi, Sirohi | Apr 9, 2026 सिरोही जिला अस्पताल में एक प्रीमेच्योर नवजात शिशु का सफल इलाज किया गया। जन्म के समय मात्र 800 ग्राम वजन वाले इस बच्चे को 'बेबी खुशबू' नाम दिया गया था। दो महीने के इलाज के बाद उसे गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश बोराणा ने बताया कि मां खुशबू, जो बालदा राजपुरा की निवासी हैं, लगभग छह माह की गर्भवती थीं।