पुलिस लाईन में पुलिस स्थापना दिवस पर बुधवार को एसपी जय यादव ने पुलिस परेड को मार्चपास्ट की सलामी दी। इस अवसर पर 38 पुलिसकर्मियो को उत्तम स्मृति चिन्ह देकर सम्माानित करते हुए एसपी जय यादव ने कहा कि जो पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा उस पुलिसकर्मी को ऐसे ही सम्मानित होने का गौरव मिलेगा। चूरू पुलिस आमजन को विश्वास में लेकर अपने कार्य करें।