अरनोद: चुपना-भावगढ़ रोड पर कचरे का अंबार, बदबू से ग्रामीण परेशान; विकास अधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया
अरनोद। उपखंड क्षेत्र में चुपना से भावगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जमा कचरे से फैल रही बदबू के कारण आसपास के लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से कचरा पड़ा होने के बावजूद सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ र