मुरैना नगर: मुरैना: नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही, वार्ड 28 में टूटी पाइपलाइन का काम अधूरा छोड़ लौटी टीम
मुरैना ननि के वार्ड 28 में बीते 20 दिनों से टूटी पानी की पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।आज मंगलवार को ननि की टीम सुधार के लिए जेसीबी लेकर पहुंची,लेकिन आरोप है कि कर्मचारियों ने लेनदेन पर अधूरा काम छोड़ दिया।दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है और लोग बीमारी के खतरे में हैं।कलेक्टर के निर्देशों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है,प्रशासन मौन है!