रफीगंज: गोरडीहा गेट संख्या 16 के पास अज्ञात युवक की मौत, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका से फैली सनसनी
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत गोरडीहा रेलवे लाइन गेट संख्या 16 के समीप शुक्रवार को सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लगभग 40 वर्षीय युवक की मौत अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, आसपास अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।