घूमा पंचायत में 2 करोड़ के कथित घोटाले पर कार्रवाई न होने से आक्रोश, टावर पर अनशन की चेतावनी
रीवा। ग्राम पंचायत घूमा में सरपंच-सचिव द्वारा किए गए कथित 2 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार की जांच न होने पर ग्रामीण मयंक पांडेय ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने 15 दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मयंक का आरोप है कि बीते दो माह से शिकायत के बावजूद प्रशासन सुध नहीं ले रहा है, जबकि पंचायत में 70 प्रतिशत कार्य केवल कागजों में दर्ज हैं। उन्होंने मांग की है कि उच्चस्तरीय जांच कराकर सरपंच व सचिव से राशि की वसूली की जाए और उन्हें पद से बर्खास्त कर सजा दिलाई जाए। चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों में मांग पूरी नहीं हुई, तो वे गांव के मोबाइल टावर पर चढ़कर आमरण अनशन शुरू करेंगे।