सुल्तानपुर: सुलतानपुर में दूध-पनीर-मिठाई की गुणवत्ता पर सवाल, खाद्य विभाग की निष्क्रियता पर आमजन की चिंता
दीपावली के बाद भी सुलतानपुर में दूध, पनीर और मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी नहीं हुई। 60 से 80 रुपये प्रति लीटर बिक रहे दूध की जांच और मिठाई की निर्माण एवं एक्सपायरी डेट की जानकारी पर विभाग की कार्रवाई का इंतजार। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से लोगों को जल्द जांच अभियान की उम्मीद।