अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, भिण्ड पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह दबोचा, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण जब्त,
भिण्ड। जिले में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ भिण्ड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देहात थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में लहार रोड स्थित दुर्गा नगर क्षेत्र में संचालित एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से बड़ी मात्रा में तैयार और अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस एवं हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
इस कार्रवाई का खुलासा पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध हथियार और मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को देहात थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गा नगर के एक ख�