19 घंटे बाद दोनों मेडिकल छात्रों के शव बरामद, कॉलेज में मातम,
ग्वालियर के तिघरा डैम में हुए दर्दनाक हादसे के बाद लापता हुए गजराराजा मेडिकल कॉलेज के दोनों छात्रों के शव आखिरकार बरामद कर लिए गए हैं। करीब 19 घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद रेस्क्यू टीम ने आयुष श्रीवास्तव का शव भी पानी से बाहर निकाल लिया।
इससे पहले एक अन्य छात्र का शव भी मिल चुका था, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल गहरा गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा था, हादसे की खबर जैसे ही मेडिकल कॉलेज पहुंची, वहां मातम छा गया। कॉलेज परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान साथी छात्र-छात्राओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सभी ने नम आंखों से अपने साथियों को अंतिम विदाई दी।
प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं छात्रों की असमय मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।