मुंगेर: मॉडल सदर अस्पताल में प्रसव के तीन घंटे बाद 18 वर्षीय महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
Munger, Munger | Jul 19, 2026 मॉडल सदर अस्पताल में रविवार को प्रसव के करीब तीन घंटे बाद 18 वर्षीय प्रसूता सोहानी कुमारी की मौत हो गई। वह हेमजापुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव की रहने वाली थीं। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद लगातार रक्तस्राव होने के बावजूद डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ। परिजनों के अनुसार, सुबह 6:25 बजे सामान