कोंच: काबर पंचायत: 5 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Konch, Gaya | Apr 25, 2026 आंती थाना कांड संख्या 54/26 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राथमिक अभियुक्त शोसमी देवी (31 वर्ष), पति रंजीत चौधरी, निवासी ग्राम काबर, थाना-आंती, जिला-गया को 5 लीटर देशी महुआ शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार महिला को जेल भेजा गया।