बकस्वाहा थाना प्रभारी की अपील: अवैध शराब और अनैतिक गतिविधियों की दें सूचना
बकस्वाहा। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बकस्वाहा थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। थाना प्रभारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास अवैध शराब की बिक्री या किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाएं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित स्थान का वीडियो बनाकर पुलिस को भेजें या सीधे थाना प्रभारी को फोन के माध्यम से सूचना दें। पुलिस का कहना है कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 77010 43721 पर संपर्क किया जा सकता है।