सिकंदराराऊ: हसायन पुलिस ने 1 अभियुक्त को 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया, की विधिक कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हसायन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त सत्यपाल पुत्र बगोलीराम निवासी लोधीपुर पट्टी थाना हसायन को लोधीपुर पट्टी से धुवई की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 18 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई है।