लाडवा: पिहोवा हमले के तीन मुख्य आरोपी नेपाल-भूटान सीमा से गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में 14 सितंबर की रात गुरप्रीत सिंह पर तलवार और डंडों से हमला करने के मामले में तीन मुख्य आरोपियों को नेपाल-भूटान सीमा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।