चूरेब रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुशीनगर के मंगलमपुर निवासी शैलेश राजभर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह हैदराबाद कमाने जा रहा था। शनिवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।