ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर किले की तलहटी में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव
शुक्रवार शाम 5 बजे ग्वालियर किले की तलहटी में एक अज्ञात युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। युवती ने पेड़ की जड़ से दुपट्टा बांधकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।