बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शील चौराहे पर स्कॉर्पियो कार से स्टंट करते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शील चौराहे पर स्कॉर्पियो से स्टंट करते हुए का युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। मामले की शिकायत के एक्स जरिए पुलिस से की गई है। वहीं पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। आए दिन सोशल मीडिया पर स्टंट बाजी के वीडियो वायरल होते रहते हैं।