आज़मगढ़: टड़ीयाखन गांव में करकट में लगा बांस महिला के सिर पर गिरा, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना मुबारकपुर क्षेत्र के टड़ीयाखन गांव की निवासी धनपति सुबह खाना खाकर करकट में बैठी थी। लू चलने के कारण करकट उड़ गया। करकट में लगा बांस धनपति के सिर पर आकर गिर गया। जिससे सिर में गहरा घाव हो गया। धनपति गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको सोमवार को सबसे पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा से डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।