आज़मगढ़: गंभीरपुर में मकान के विवाद में मारपीट तीन महिलाओं समेत चार जख्मी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
गंभीरपुर थाना के गंभीरपुर में मकान के विवाद में रविवार की शाम को मारपीट हो गई। आरोप है कि संतोष, दीपक, अमरीका, बिंदा, गुड़िया व एक अन्य ने मारपीट की। जबकि पीड़ित पक्ष से राज कुमारी देवी 47 वर्ष पत्नी राधेश्याम, रंजना 17 वर्ष पुत्री तरसू , विद्या सागर 24 वर्ष पुत्र राधेश्याम, सीता देवी 70 वर्ष पत्नी स्व मिठाई घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल ले आया गया।