आज़मगढ़: जाफरपुर में विद्युत पोल के हाई टेंशन तार के साथ सड़क पर व घर के बालकनी पर लटकने के चलते लोगों की जान पर बनी, सुनवाई नहीं
सिधारी थाना के जाफरपुर में विद्युत पोल 11 000 के हाई टेंशन तार के साथ स्थानीय निवासी के घर के बालकनी पर लटक गया है। जिससे घर में रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत बढ़ गई। पीड़ित स्थानीय निवासी ने सोमवार को बताया कि दो दिन पहले उसके घर के थोड़ा आगे एक सूखा पेड़ बिजली के तार पर गिर गया था। जिसके चलते पोल हाई टेंशन वायर के साथ पीड़ित के घर की बालकनी पर लटक गया है।