कानपुर: बीच सड़क युवक से मारपीट, हिस्ट्रीशीटर के नाम पर धमकी का आरोप
कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में एक युवक से बीच सड़क मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित गोलू पाल का आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि जाते समय युवकों ने हिस्ट्रीशीटर रोहित वर्मा उर्फ़ "भेड़िया" का नाम लेकर धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त और थाना फजलगंज में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
.
.
#Kanpur #Fazalganj #GroundZeroNews #BreakingNews #CrimeNews