अजमेर: भगवंत यूनिवर्सिटी हॉस्टल में पानी गर्म करते समय करंट लगने से विदेशी छात्र की हुई मौत
Ajmer, Ajmer | Feb 10, 2026 मंगलवार को सुबह 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार करंट लगने से विदेशी छात्र की मौत, भगवंत यूनिवर्सिटी हॉस्टल में हुआ हादसा अजमेर स्थित भगवंत यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विदेशी छात्र मोहम्मद इलमूनतसिर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह हॉस्टल के अपने फ्लैट में पानी गर्म कर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।