गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया RPF की टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन में छुटा यात्री का मोबाइल बरामद कर किया सुपुर्द
गया RPF की टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का ट्रेन में छूटा मोबाइल बरामद कर उसे सुरक्षित वापस लौटाया।यात्री लखीसराय निवासी मोहम्मद आशिक परवेज हावड़ा-गया एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान गया स्टेशन पर उतरते समय अपना ओप्पो कंपनी का मोबाइल जनरल कोच में भूल गए थे। यात्री की सूचना पर प्लेटफार्म संख्या-1C पर तैनात आरक्षी विकेश कुमार ने खोजबीन कर मोबाइल बरामद किया।