रतनी फरीदपुर: जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण, डीएम ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित सहयोग शिविरों के तहत जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने जिले के विभिन्न प्रखंड सहित विभिन्न पंचायतों में चल रहे शिविरों की व्यवस्था और आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने राशन कार्ड, पेंशन, आवास, जॉब कार्ड, नल-जल एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।