सिरसागंज: नगर में वन खंडेश्वर मार्ग स्थित दौना-पत्तल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में गुरुवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वनखण्डेश्वर मार्ग स्थित एक दौना-पत्तल गोदाम में भीषण आग लग गई। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और पालिका टीम ने आग पर काबू पाया।