कर्रा: तिलमी बाजार में अवैध अफीम की खेती रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया
Karra, Khunti | Oct 13, 2025 जरियागढ़ थाना अंतर्गत तिलमी बाजार में सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार द्वारा अवैध अफीम की खेती की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अफीम की खेती से मानव जीवन पर दुष्प्रभाव के बारे जानकारी दी गई साथ ही कानूनन अपराध एवं वैकल्पिक खेती से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।