पटना ग्रामीण: पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, बिहार में डबल इंजन की सरकार राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी
गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है और प्रधानमंत्री का मानना है कि पूर्वांचल के विकास के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता और बिहार ही पूर्वांचल का गेट-वे है। डबल इंजन की सरकार के रहते ही कई बड़ी-बड़ी परियोजनाएं बिहार में आई हैं और आने वाले दिनों मे बिहार को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी।