शहर के हरियाली तिराहे पर बुधवार को “नारी शक्ति के सम्मान” को लेकर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। नारी शक्ति मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने अधिकारों व सम्मान को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।